फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन राशन नहीं बांटने पर आठ दुकानदारों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ऑनलाइन राशन वितरण नहीं करने पर पूर्ति निरीक्षक ने आठ दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है। पूर्ति निरीक्षक दीपचंद्र बेलवाल ने बताया कि सभी दुकानदारों को ऑनलाइन राशन बांटने के निर्देश दिए गए थे। आठ दुकानदारों ने अप्रैल में ऑनलाइन राशन वितरण नहीं किया था। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि खताड़ी के राशन विक्रेता शमीम अहमद, टांडा के बालक राम, पीरूमदारा के अनिल अग्रवाल, थारी के चरण सिंह, बेड़ाझाल के विपिन कुमार, भलोन के कैलाश चंद्र, नाथपुर छोई के सुरेंद्र सिंह और साधन सहकारी समिति करनपुर पर एक-एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें