फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पालिका के 10 में से आठ कूड़ा वाहन खराब

Fri, 15 Mar 2024 04:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका के 10 कूड़ा वाहनों में से आठ के खराब होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़कों में लगे कूड़े के ढेर को देख लोग पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी व हाईकोर्ट से लेकर सभी उच्चाधिकारियों के कार्यालय नैनीताल में होने के बाद भी यहां सफाई व्यवस्था कई बार चरमरा जाती है। बीते एक सप्ताह से कई जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। लोग सोशल मीडिया में कूड़े की फोटो शेयर कर पालिका के अधिकारियों से सफाई करने की मांग कर रहे हैं। मैट्रोपोल फील्ड में कूड़े का ढेर लगा हुआ है तो जू रोड में सड़क किनारे रखे कूड़ेदान के भरने के बाद कूड़ा सड़क में फैला है। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि पालिका के 10 कूड़ा वाहनों में से आठ वाहन एक साथ खराब हैं। जिससे शहर से कूड़ा नहीं उठ पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें