पीरूमदारा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत पीरूमदारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ दिवसीय हेल्थ केयर प्रोग्राम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। ट्रेनिंग में 30 आशाओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न तरह के हेल्थ केयर का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान संजय पंत, डॉ. आराधना जोशी, सरयू नंदन जोशी, बीना बोरा, डॉ. कोहली समेत कई लोग मौजूद रहे।