रामनगर में युवा कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। संवाद
हल्द्वानी/रामनगर। नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। रविवार को परिवर्तनकामी छात्र संगठन के सदस्यों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बुद्ध पार्क पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि नीट और यूजीसी नेट जैसी बड़ी परीक्षाओं में धांधली कर लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं।
कहा कि केंद्र सरकार युवाओं, छात्रों के मुद्दों पर लगातार फेल होती नजर आ रही हैं। संगठन ने सरकार से पेपर लीक पर रोक लगाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नीट की परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में महेश चंद्र, चंदन, उमेश, सौरभ चंद्र आदि थे।
इधर रामनगर में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, दीपक राणा, ललित करकोटी अध्यक्ष छात्र संघ, चेतन पंत, विवेक पपनै, सलमान सलमानी, सचिन कुमार, समीर हसनी, मयंक पपनै, अब्दुल रहमान आदि थे। संवाद