फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेपर लीक के विरोध में फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

Mon, 24 Jun 2024 05:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामनगर में युवा कांग्रेसियों ने केंद्रीय ​शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। संवाद 
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर। नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। रविवार को परिवर्तनकामी छात्र संगठन के सदस्यों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बुद्ध पार्क पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि नीट और यूजीसी नेट जैसी बड़ी परीक्षाओं में धांधली कर लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार युवाओं, छात्रों के मुद्दों पर लगातार फेल होती नजर आ रही हैं। संगठन ने सरकार से पेपर लीक पर रोक लगाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नीट की परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में महेश चंद्र, चंदन, उमेश, सौरभ चंद्र आदि थे।
इधर रामनगर में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, दीपक राणा, ललित करकोटी अध्यक्ष छात्र संघ, चेतन पंत, विवेक पपनै, सलमान सलमानी, सचिन कुमार, समीर हसनी, मयंक पपनै, अब्दुल रहमान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें