फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मनरेगा का बजट कम करने पर पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने मनरेगा का बजट कम करने पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। खष्टी ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत गरीब परिवारों को 100 दिन का रोजगार मिल रहा था। लेकिन केंद्र सरकार अब मनरेगा का नाम बदलने के साथ बजट कम करने की योजना बनाकर श्रमिकों का रोजगार छीनने का काम कर रही है। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य, भुवन अधिकारी, सुजान सिंह रजवार, रमेश आर्य, हरेंद्र कुमार, सुरेश सिंह, राजेंद्र, ममता बिष्ट, अंजू चौधरी, निशा बिष्ट, जय कपिल, सीमा और रचना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें