भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने सभी बीईओ को प्री-बोर्ड की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सीईओ ने बताया कि अगले साल फरवरी अंतिम सप्ताह में बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी। इससे पहले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती है। जिले में शीतकालीन अवकाश के बाद प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।