फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एजुकेशन और हाईकोर्ट ऑफिशियल सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के डीएसए मैदान में 14वीं ज्यूडिशियल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एजुकेशन और हाईकोर्ट ऑफिशियल की टीम ने शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। पहले मैच में एजुकेशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 184 रन बनाए। जवाब में कुमाऊं यूनिवर्सिटी की टीम 126 रनों पर ही सिमट गई। दूसरे मुकाबले में हाईकोर्ट ऑफिशियल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिस्ट्रिक्ट बार की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 128 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें