फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चेकिंग में युवक बाइक छोड़ भागा, वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शनिवार सुबह तल्लीताल डांठ क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक अपनी मोटरसाइकिल सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। एसआई सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने उत्तर प्रदेश नंबर की बाइक को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि यह बाइक रामपुर निवासी नन्हे सिंह के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो पाई। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि वाहन थाने में है, चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें