हल्द्वानी। मंडी चौकी प्रभारी मुनौव्वर हुसैन के अनुसार गौजाजाली बिचली निवासी घनश्याम शर्मा (30) ने अपनी गौशाला में फांसी लगा ली। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता रमेश चंद्र शर्मा और बड़े भाई ललित शर्मा ने बताया कि उनका मुख्य कारोबार डंपर संचालन से हैं। घनश्याम की डेढ़ साल की बेटी भी है। एक साल पहले वह डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी कराया गया था। बृहस्पतिवार को वह अचानक घर से निकलकर गौशाला में गया और फांसी लगा ली। चौकी प्रभारी हुसैन ने बताया कि मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने माना कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।