फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार साल पुराने सड़क हादसे के मामले में डंपर चालक बरी

Thu, 02 Jul 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चार साल पुराने सड़क हादसे के मामले में डंपर चालक विजय सिंह लटवाल को जिला न्यायालय ने बरी कर दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने लापरवाही साबित न होने पर उसे सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। 18 जून 2022 को भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में नवीन चंद्र सुयाल की मौत हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई। अदालत में अभियोजन पक्ष चालक की लापरवाही सिद्ध नहीं कर सका। गवाहों के बयानों में विरोधाभास पाया गया। अदालत ने पाया कि मोटरसाइकिल चालक घोड़ों को बचाने के प्रयास में संतुलन खोकर डंपर की चपेट में आया। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर विजय सिंह लटवाल को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें