फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस संकट: रामनगर पर्यटन उद्योग पर संकट, 50 से अधिक रिसॉर्ट की सामान्य बुकिंग और 10 से अधिक शादियां रद्द

Fri, 27 Mar 2026 10:10 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

गैस संकट के चलते 50 से अधिक बुकिंग और अप्रैल की कई शादियां रद्द हो होने से रामनगर के पर्यटन कारोबार पर सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान, इजराइल और अमेरिका समेत अन्य देशों के बीच चल रहे युद्ध का सीधा असर रामनगर के पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। अब तक 50 से अधिक रिसॉर्ट की सामान्य बुकिंग निरस्त हो चुकी हैं। इसके अलावा, अप्रैल माह में होने वाली 10 से अधिक बड़ी शादियों की बुकिंग भी रद्द कर दी गई हैं। इस स्थिति से रिसॉर्ट और होटल संचालक गंभीर रूप से चिंतित हैं। वहीं रामनगर में 250 से अधिक होटल और रिजॉर्ट हैं। गैस सिलिंडर की कमी के चलते 10 रिजॉर्ट ने अपने रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है। यहां केवल कमरों की बुकिंग ली जा रही है।

 

अब तक अपने तीन रेस्टोरेंट बंद कर दिए हैं। साथ ही रिजॉर्ट में अप्रैल माह में होने वाली तीन शादियां रद्द हो चुकी हैं। पर्यटक अपने एडवांस मांग रहे हैं। - राहुल सिंह, सीईओ, सीपीएच रिसोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें