फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों की भीड़ से पर्यटक स्थलों की निखरी रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दीपावली का त्योहार नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटन कारोबारियों के लिए अच्छे दिन लेकर आया है। दिवाली के बाद से ही नैनीताल के अधिकतर पर्यटक स्थल सैलानियों से पटे हुए हैं। शहर के होटल और पार्किंग स्थल पैक हैं। सैलानियों की आवाजाही बढ़ी तो सड़कों में वाहनों का दबाव भी बढ़ गया।
विज्ञापन

दिवाली के बाद नैनीताल, भवाली, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, रामगढ़ व मुक्तेश्वर समेत आसपास के सभी पर्यटक स्थलों में खूब सैलानी उमड़ रहे हैं। सैलानियों ने बुधवार को नैनीताल में घुड़सवारी, नैनीझील समेत अन्य झीलों में नौकायन और भीमताल में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। सुबह से शाम तक चिड़ियाघर, केव गार्डन, रोपवे, हनुमानगढ़ी समेत अधिकतर पिकनिक स्थलों में खासी भीड़ रही।
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट का कहना है कि दीपावली के बाद से सैलानी नैनीताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि होटलों के पूरी तरह पैक होने जैसी स्थिति नहीं है। पर्यटन कारोबारी राजकुमार गुप्ता का मानना है कि अभी कुछ दिन सैलानियों की भीड़ और बनी रहेगी। बताया कि सैलानियों की भीड़ जुटने से होटल, रेस्टोरेंट, नौकायन, घुड़सवारी, गाइडिंग आदि से जुड़े कारोबारियों को काम मिल रहा है।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ी तो लगते रहा जाम
नैनीताल। शहर में सैलानियों की भीड़ बढ़ी तो अधिकतर पार्किंग स्थल पैक हो गए। दोपहर बाद नैनीताल पहुंचे सैलानियों को पार्किंग स्थलों में गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं मिली तो कई सैलानियों ने सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े कर दिए। इसके चलते अपर और लोअर माल रोड के अलावा हल्द्वानी रोड और भवाली रोड में दिन भर जाम की स्थिति बनती रही। इससे सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंसी
नैनीताल। दीपावली के बाद पर्यटन व्यवसाय बढ़ा और सड़कों में जाम लगा लेकिन यातायात व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी में गिने चुने ही पुलिसकर्मी नजर आए। वहीं दूसरी ओर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास दोपहर में एक मरीज को बीडी पांडे अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। मौके पर इकलौता पुलिस कर्मी था। कुछ देर बाद जाम खुला तो एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हुई।
सीओ विभा दीक्षित का कहना है कि नैनीताल जिले में पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद है। वाहन अधिक आने के कारण कभी कभार जाम लगा लेकिन उसे समय पर खुलवा लिया गया।
दो सौ टैक्सियों से पहुंचा गुजरात के सैलानियों का दल
नैनीताल। बुधवार को शहर की सड़कों में उस वक्त भी जाम की स्थिति बनी जब गुजरात से पहुंचा सैलानियों का दल दो सौ टैक्सियों में नैनीताल पहुंचा। जानकारी के मुताबिक सूरत के श्री नाकोडा सोश्यल ग्रुप और श्री जैन नवयुवक मंडल की ओर से आत्म कल्याण यात्रा आयोजित की गई है जिसमें करीब एक हजार यात्री शामिल हैं। बताया जाता है कि यह दल काठगोदाम तक ट्रेन से आया था। इसके बाद दल टैक्सियों से कुमाऊं भ्रमण पर निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें