रानीबाग के पास टूलेन पुल बनने से लगा लंबा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। रानीबाग पुल के पास लोनिवि की ओर से बनाए जा रहे टूलेन पुल के निर्माण कार्य की वजह से रविवार को दिनभर जाम की समस्या बनी रही। जिससे राहगीर परेशान रहे। बता दें कि पुल 7.17 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इस वजह से लोगों को रानीबाग-भीमताल मार्ग पर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। रविवार को रानीबाग से अमृतपुर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। धीरे-धीरे वाहनों के निकलने पर यातायात सुचारु हुआ। संवाद