फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बरसात व कोहरे के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

Sat, 23 Aug 2025 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बरसात के साथ कोहरा छाने व ठंड होने से नैनीताल में अस्थमा और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। नैनीताल में इन दिनों बरसात के चलते सुबह शाम हल्की ठंड होने लगी है। वहीं पूरे दिन घना कोहरा छाए रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। ठंड व कोहरे के चलते अस्थमा के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वायरल भी तेजी से फैल रहा है। बीडी पांडे अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि बरसात व कोहरे के चलते अस्थमा के मरीजों को दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं नैनीताल में ठंड और बारिश में भीगने से लोग वायरल के शिकार हो रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 20 से 25 अस्थमा व 100 से ज्यादा वायरल के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें