फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते नहीं मिला इलाज, मरीज ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आर्थिक तंगी और लॉक डाउन के चलते समय पर इलाज न मिलने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार नगर के चार्टन लॉज मल्लीताल निवासी आले हसन ( 45) के फेफड़ों में पानी भर गया था। एक सप्ताह पहले परिजन उन्हें इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालात गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी बेस अस्पताल रेफर कर दिया। बेस अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक लॉकडाउन व आर्थिक तंगी के चलते वह आले हसन को इलाज के लिए बरेली नहीं ले जा सके और घर ले आए। सोमवार रात को आले हसन की तबियत अधिक बिगड़ गयी। परिजन उन्हें लेकर फिर से बीडी पाण्डे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने फिर से हायर सेंटर ले जाने की बात कही तो परिजनों ने पैसों की व्यवस्था न होने के कारण असमर्थता जता दी। इसके बाद डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को घर भेज दिया। मंगलवार सुबह आले हसन ने घर पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें