फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख गए नल, कहां से लाएं जल

विज्ञापन
भवाली में पानी के लिए खाली बर्तन लेकर बैठी महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/भवाली। मेहरागांव में पिछले दस दिनों से पानी नहीं आने से लोगों को इंतजाम करने के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण पानी के लिए हैंडपंप और जलस्रोतों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जलसंस्थान के अधिकारी जल्द समस्या हल होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जलसंस्थान के पंप हाउस की मोटर खराब होने से पानी की किल्लत बनी हुई है। इसे लेकर सोमवार को महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। लोगों ने पानी न आने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। उधर, भवाली के रेहड़ वार्ड में टैंकर से पानी बांटा गया। सभासद पूजा भारती ने बताया कि दो महीने से वार्ड में 40 से अधिक परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। रामगढ़ रोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भी पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें