फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशे के 25 इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा चौकी क्षेत्र के पीपलसाना में पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर छापा मारा और नशे के इंजेक्शन बेचते हुए दुकानदार को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से नशे के 25 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने ग्राम थारी के पीपलसाना में एक दुकान पर छापा मारा। दुकानदार आलोक चौहान निवासी पीपलसाना के पास से नशे के 25 इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। सीओ बीएस भाकुनी का कहना है कि नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें