नैनीताल। बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में हंगामे के बाद पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो चुका है। विभाग की ओर से अब हर गतिविधि पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। शनिवार को महिलाओं की ओर से प्रदर्शन के दौरान भी पुलिस प्रशासन की ओर से तल्लीताल में ड्रोन उड़ाकर गतिविधियों पर नजर रखी गईं। वहीं मल्लीताल में मस्जिद तिराहे से गाड़ी पड़ाव क्षेत्र तक पुलिस मौजूद रही जिसके चलते शांति का माहौल नजर आया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शहर में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। शहर का माहौल शांत है।