रामनगर (नैनीताल)। फायर सीजन के दौरान वनों को आग से बचाने के लिए रामनगर वन प्रभाग के कोसी व कोटा वन रेंज में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। वन कर्मियों की टीम लगातार जंगलों पर नजर रखे हुए है ताकि आग लगते ही तत्काल कार्यवाही की जा सके। डीएफओ की ओर से फायर सीजन में सतर्क करने के भी निर्देश दिये गए हैं। रामनगर वन प्रभाग के कोसी व कोटा रेंज के रेंजर ललित जोशी की ओर से ड्रोन की सहायता से वन क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। वनों से सटे ग्राम पाटकोट, भलौन, रामपुर, लेटी, ढिकुली, कुनखेत, टेड़ा वन क्षेत्र खास निगरानी में हैं। ड्रोन संचालन में वन दरोगा प्रमोद पंत का सहयोग लिया जा रहा है।