फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर रोड पर बनेगा अंडरपास : डीआरएम

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास निरीक्षण करते डीआरएम पंत व केडीएफ अध्यक्ष घई। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि काशीपुर शहर को दो हिस्सों में बंटने से बचाने और जनसुविधा के लिए बाजपुर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए इंजीनियरों की एक टीम से जांच कराई जाएगी। अगर परिस्थितियां अनुकूल मिलीं तो ढाई गुणा तीन मीटर का अंडरपास बना दिया जाएगा। उन्होंने एडीआरएम अरुण यादव से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा। पंचकुला में फैब्रिकेशन स्ट्रक्चर तैयार होने की बात पर उन्होंने कहा कि जल्द ही आरडीएसओ से बात कर अनुमति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआरएम आशुतोष पंत शुक्रवार को विशेष ट्रेन से काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। फिर उन्होंने रेलवे ट्रैक और स्टेशन में सफाई व्यवस्था देखी। काशीपुर विकास मंच (केडीएफ) के अध्यक्ष राजीव घई ने उनसे बाजपुर रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग की। कहा कि अंडरपास बनने तक दीवार भी न बनाई जाए क्योंकि अंडरपास बनाए बिना दीवार बनाना शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण के दौरान रेलवे के लिए सुरक्षा पहली वरीयता है। इससे समझौता नहीं किया जाएगा।
पंत ने कहा कि फिलहाल कोई नई ट्रेन चलाने की योजना नहीं है लेकिन हमारे पास कई प्रस्ताव आए हैं। वह सभी प्रस्तावों पर अपने स्तर से विचार करने के बाद बोर्ड को प्रस्ताव भेज देंगे। भविष्य में नई ट्रेनों के लिए अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं। इलेक्ट्रिक ट्रेनें जल्द संचालित कराने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। दिसंबर तक रामनगर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीआरएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन साफ और सुंदर होने चाहिए। इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यहां स्टेशन अधीक्षक जीपी कश्मीरा, आरपीएफ इंस्पेक्टर, लायंस क्लब काशीपुर के अध्यक्ष एवं जोनल चेयरपर्सन सुरेश शर्मा, सीनियर डीएन अरुण कुमार, सीनियर डीओएम डॉ. हरीश कुमार आदि रहे।
विधायक ने उठाईं समस्याएं
काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री हरजाप सिंह, मनोज कुमार डोबरियाल, सुरेश चंद्र जोशी, आरसी त्रिपाठी, डॉ. गोविंद सिंह रावत ने डीआरएम को पत्र सौंपकर अंडरपास सीसी-44 से जलभराव करा कई समस्याओं के समाधान की मांग की। डीआरएम ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें