फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाघ के आगे जिप्सी दौड़ाने पर चालक, गाइड बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बीते दिनों तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में बाघ के पास लापरवाही से जिप्सी ले जाने के मामले में डीएफओ ने दो जिप्सी चालक, दो गाइडों को अनिश्चितकालीन के लिए जोन में बैन कर दिया है। फाटो के रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि 13 जनवरी को सुबह सफारी के दौरान जोन में बाघ दिखाई दिया। इस पर दो जिप्सी चालक लापरवाही से काफी तेज रफ्तार में जिप्सी को बाघ के पास ले गए। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी वनाधिकारियों दी गई। मामले में आरोपी जिप्सी चालक अमजद व शमशाद, नेचर गाइड आशीष दफौटी व राज कराकोटी को अनिश्चितकाल के लिए जोन में बैन कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें