भीमताल (नैनीताल)। खुटानी क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार शाम एक वाहन चालक पेट्रोल भराकर बिना पैसा दिए ही भाग निकला। इस पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी राजेंद्र सिंह डंगवाल ने उसका पीछा किया और दो किमी दूर गोरखपुर में पकड़ लिया। पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया कि वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के बाद अचानक बिना पैसे दिए ही भाग गया जिसे बाद में पकड़ लिया गया। बताया कि बाद में पेट्रोल के पैसे लेकर उसे छोड़ दिया।