फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: लोन लेकर भुवन ने खरीदी थी टैक्सी... जवान बेटे की मौत से परिजन सदमे में, क्षेत्र में शोक की लहर

Wed, 06 May 2026 03:31 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

लोन लेकर खरीदी गई कार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत ने परिवार की आर्थिक उम्मीदों को एक झटके में खत्म कर दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस टीम व ग्रामीण। - फोटो : स्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के मटेना निवासी एक परिवार के लिए मंगलवार की रात पहाड़ जैसी भारी गुजरी। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत देहोली में हुई कार दुर्घटना ने एक नौजवान की जान ले ली बल्कि उस परिवार के उन तमाम सपनों को भी चकनाचूर कर दिया, जिन्हें बुनने की शुरुआत महज डेढ़ महीने पहले हुई थी।

ग्राम प्रधान मटेना पूजा रौतेला ने बताया कि भुवन प्रसाद (32) ने घर की आर्थिक स्थिति सुधारने और आत्मनिर्भर बनने के 27 मार्च 2026 को बैंक से लोन लेकर अपनी कार संख्या यूके 02 टीए 3159 खरीदी थी। भुवन के मन में स्वरोजगार के जरिये माता-पिता को सुख देने की बड़ी हसरत थी लेकिन किसे पता था कि जिस गाड़ी को वह अपनी उन्नति का जरिया समझ रहा था, वही उसकी आखिरी सवारी साबित होगी। परिजनों के मुताबिक भुवन मंगलवार को ओखलीसिरोद से एक बरात लेकर गए थे। वह खुशी-खुशी घर लौट रहे थे कि रास्ते में काल ने उन्हें घेर लिया। रात में जब मटेना में भुवन की मौत की खबर पहुंची, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। उनके छोटे भाई राहुल जो मैग्नेसाइट फैक्ट्री में काम करते हैं, ग्रामीणों के साथ मौके के लिए रवाना हुए। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और छोटे भाई को छोड़ गया है। घर का बड़ा बेटा होने के नाते पूरे परिवार की उम्मीदें भुवन पर टिकी थीं। इस हृदय विदारक घटना से मटेना क्षेत्र में शोक की लहर है और हर आंख नम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें