हल्द्वानी। सात दिन पूर्व दमुवाढूंगा में एचपीसीएल कंपनी की ओर से तोड़ी गई 14 इंच की मुख्य पेयजल लाइन की मरम्मत के बावजूद अभी तक इलाके की पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। सातवें दिन भी कई लाइनों में एअर लॉक होने के कारण पानी नहीं चला। लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। जलसंस्थान के टैंकरों से भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। लाइनों के एअर लॉक होनेसे दमुवाढूंगा, लालडांठ, कुसुमखेड़ा इलाके में आज भी पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। जलसंस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को भी क्षेत्र के करीब 30 फीसदी लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। लाइनों में एअर लॉक खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।