फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते बाद भी सुचारु नहीं हो पाई पेयजलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पिछले सप्ताह भारी बारिश के चलते बाधित हुई शहर की पेयजल आपूर्ति हफ्तेभर बाद भी सुचारु नहीं हो सकी है। गौला में बारिश के पानी में सिल्ट अधिक मात्रा में आने के कारण जलसंस्थान का फिल्टर प्लांट पूरी तरह नहीं चल पा रहा है। इस वजह से फिल्टर प्लांट की पेयजल व्यवस्था से जुड़े इलाकों में पानी की दिक्कत बनी हुई है। केवल नलकूप से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु है। प्रभारी सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि भारी बारिश के बाद से गौला के पानी के साथ बड़ी मात्रा में सिल्ट आ रही है जिसके कारण प्लांट पूरी क्षमता के साथ नहीं चल पा रहा है। गौला बैराज में भी सफाई का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में पानी वितरण के लिए जलसंस्थान की ओर से 27 टैंकर लगाए गए हैं, सोमवार को टैंकरों ने 170 चक्कर लगाकर पानी बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें