फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उजाला नगर में पेयजल संकट, आठ टैंकरों से बांटा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वार्ड 28 बरेली रोड धर्मपुरा क्षेत्र के उजालानगर में ट्यूबवेल की मोटर फुंकने के बाद पेयजल संकट गहरा गया है। करीब छह हजार की आबादी इससे प्रभावित हुई है। मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों में आठ टैंकरों से पानी बांटा गया। बीते सोमवार की शाम उजाला नगर का ट्यूबवेल जवाब दे गया। जल संस्थान की ओर से ट्यूबवेल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। एई रवींद्र कुमार ने बताया कि पाइप निकाले जा रहे हैं। तीन दिन के भीतर ट्यूबवेल ठीक कर लिया जाएगा। प्रभावित क्षेत्र में दो टैंकरों के दो-दो चक्कर लगाकर पेयजल उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें