फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लक्ष्मी विहार और जगत कॉलोनी में छह महीने से पेयजल संकट

Sun, 22 Sep 2024 06:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
हल्द्वानी। लक्ष्मी विहार और जगत कॉलोनी के लोगों ने शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर पेयजल संकट दूर करने की मांग की।
विज्ञापन



स्थानीय दीपा परिहार ने कहा कि क्षेत्र में पिछले छह माह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। जल संस्थान के अधिकारियों ने पूर्व में एक माह के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई समस्या हल नहीं हुई। ललिता जोशी ने बताया कि बिल जमा करने के बावजूद पानी नहीं आता है। स्थानीय लोग 800 रुपये में पानी का टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। यहां पूनम हरड़िया, भावना जोशी, दीपा रौंकली, कमला भाटिया, सविता कालाकोटी, हेमा कालाकोटी आदि मौजूद रहे। वहीं उजालानगर और पनियाली क्षेत्र में ट्यूबवेल खराब होने से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल संस्थान की ओर से प्रभावित इलाकों में टैंकर भेजे जा रहे हैं। ईई रवि लोशाली ने बताया कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन




राजपुरा में दूसरे दिन भी बंद रहा पेयजल लाइन बिछाने का कार्य

हल्द्वानी। राजपुर में वार्ड 12 के लिए पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शनिवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। वार्ड 14 के लोगों ने शनिवार को पेयजल निगम कार्यालय पहुंचकर ट्यूबवेल से वार्ड 14 को पानी देने की मांग की। अन्यथा काम शुरू न होने देने की चेतावनी दी। पूर्व पार्षद महेश चंद्र का कहना है कि वार्ड 14 के गौला गेट, जवाहर कॉलोनी, वारसी कॉलोनी, नजाकत खान का बगीजा, धोबी घाट और गोलछा कंपाउंड में पेयजल का संकट है। उनके वार्ड में बने नलकूप से प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र के लोगों को पानी दिया जाना चाहिए। पेयजल निगम के ईई एके कटारिया ने बताया कि वार्ड 14 में बने ट्यूबवेल से वार्ड 12 में पूर्व निर्मित 600 किलोलीटर के ओवरहेड टैंक को जोड़ा जाना है। इससे वार्ड 12, 13, 14 और 15 के 2,500 से अधिक उपभोक्ताओं को पेयजल उपलब्ध होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें