फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तीन चरणों में बनेगा रामनगर का ड्रेनेज प्लान, पहले चरण के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा

Mon, 01 Dec 2025 10:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर में ड्रेनेज सिस्टम के लिए सिंचाई विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। ड्रेनेज सिस्टम तीन चरणों में बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
ड्रेनेज सिस्टम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में ड्रेनेज सिस्टम के लिए सिंचाई विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। ड्रेनेज सिस्टम तीन चरणों में बनाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए 15 करोड़ की डीपीआर भेजी गई है।

सिंचाई विभाग ने नोएडा की एक कंपनी से शहर में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज प्लान बनाया था। इसमें रामनगर के छह वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल का प्लान तैयार किया गया था। पांच अलग-अलग जोन में बांटकर ढलान के अनुसार पानी को नदी में छोड़ा जाना है। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पानी निकासी के लिए 23 आउटफॉल बनाए जाने हैं जिन्हें बरसाती नालों से जोड़ा जाना है।

रामनगर में ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए शासन को प्रथम चरण के लिए 15 करोड़ की डीपीआर भेजी है। - अजय जॉन, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग रामनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें