फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी रोड का ड्रेनेज फेल, कुसुमखेड़ा और ऊंचापुल में भरा पानी

Mon, 08 Dec 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रोड में हुआ जलभराव।        अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड रविवार दोपहर पानी से लबालब हो गई। कुसुमखेड़ा चौराहा और ऊंचापुल में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि दुकानों के बाहर लोगों के खड़े होने तक की जगह नहीं बची। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची लेकिन पानी की निकासी नहीं हो पाई। देर शाम तक सड़क पर पानी भरा रहा। अभी हाल ही में कुसुमखेड़ा चौराहे का चौड़ीकरण किया गया है। बताया गया कि चौड़ीकरण के दौरान ड्रेनेज वाला मुख्य नाला पट गया है। इसके कारण नाली चोक होने पर इसे खोलना आसान नहीं है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि सूचना पर नाला गैंग को मौके पर भेजा गया था लेकिन नाला खुल नहीं पाया। बताया कि ऊंचापुल की तरफ से आने वाले पानी की निकासी न होने से यह स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें