फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डॉ. जोशी ने मीराबाई के भजन का भावपूर्ण गायन किया

Tue, 27 Aug 2024 03:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की ओर से आयोजित कला धरोहर कार्यशाला में कुमाऊं विवि के संगीतज्ञ डॉ. रवि जोशी ने भी शिरकत की। इसमें डॉ. रवि जोशी ने मीराबाई के भजनों का भावपूर्ण गायन किया। उन्होंने भक्ति काल के साथ-साथ सगुण और निर्गुण भजनों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

यहां लौटे डॉ. जोशी ने बताया कि उन्होंने कार्यशाला में मीराबाई का सुप्रसिद्ध भजन पायो जी मैंने राम रतन धन पायो... शास्त्रीय संगीत की प्राचीन परंपरा अनुसार सिखाया। इस कार्यशाला का आयोजन मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। बता दें कि डॉ. जोशी देश-विदेश में अपनी सांगीतिक प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों का सतत मार्गदर्शन कर नैनीताल एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें