फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस रुद्रपुर ने अगले चरण में बनाई जगह

विज्ञापन
क्रिकेट मैच जीतने की रणनीति तैयार करते खिलाड़ी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। देवभूमि स्टेडियम कठौल में चल रही वीरपाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरे दिन दो मुकाबले हुए। पहला मैच डीपीएस रुद्रपुर और सिटी स्पोर्ट्स क्लब खटीमा के बीच हुआ। डीपीएस की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में सिटी स्पोर्ट्स खटीमा 73 रन ही बना सकी। डीपीएस के तुषार, रिजवान, सार्थक और खटीमा के विशाल, दीप चंद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरा मैच एमजी हल्द्वानी और 99 हरिद्वार के बीच हुआ। इसमें एमजी हल्द्वानी की टीम ने 20 ओवर में 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की टीम ने 71 रन बना कर आसानी से मैच जीत लिया। हरिद्वार की टीम से हिमांशु ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इस दौरान मनोज टकवाल, हर्षित अरोरा, विश्वास भट्ट, क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव नीरज वर्मा, शैलेंद्र सिंह, भगवान बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें