भीमताल (नैनीताल)। शासन से नौकुचियाताल-खैरोला-खड़की बाईपास निर्माण के दूसरे चरण की डीपीआर तैयार कर दी गई है। प्रथम चरण की स्वीकृति पूर्व में मिल चुकी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में स्वीकृति मिलने के बाद किसानों को मुआवजा बांट दिया है। कुछ किसानों की नाप भूमि संबंधित समस्या को दूर करने के साथ उन्हें भी मुआवजा देकर द्वितीय चरण की डीपीआर शासन को भेज दी जाएगी।