हल्द्वानी। गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। अब घरेलू सिलिंडर के लिए 611 और कामर्शियल सिलिंडर के लिए 1181 रुपये 50 पैसे देने होंगे। रसोई गैस सिलिंडर 29 रुपये 50 पैसे और कामर्शियल सिलिंडर 110 रुपये 50 पैसे महंगा हो गया है। अभी तक घरेलू गैस सिलिंडर 581 रुपये 50 पैसे और कामर्शियल सिलिंडर 1071 रुपये में मिल रहा था। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक हेमंत कुमार आर्या ने बताया कि हल्द्वानी और काठगोदाम में 50 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं जबकि 13 सौ कामर्शियल उपभोक्ता हैं। नई कीमतें आज से प्रभावी हो गई हैं।