हल्द्वानी। सैर पर निकले व्यक्ति पर दो कुत्तों ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर करने पर कुत्ते भागे। इससे किसी तरह उनकी जान बच सकी। शहर के नवाबी रोड निवासी रमेश चंद्र कांडपाल ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर सौंपी है। इसमें कहा कि सात जुलाई को वह सुबह के समय घूमने के लिए निकले थे। मल्ला गोरखपुर में एक संस्थान के सामने दो पालतू कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के पांच मिनट के बाद कुत्तों के मालिक अपने घर से बाहर निकले और कहने लगे कि यह हमारे कुत्तों ने नहीं किया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संवाद