नैनीताल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बागेश्वर में तैनात डॉक्टर पर की गई कार्रवाई से नाराज प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के डॉक्टरों ने मंगलवार को बीडी पांडे अस्पताल में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रावत ने बताया कि बागेश्वर में डॉक्टर पर की गई कार्रवाई पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है। कहा कि यह विरोध जारी रहेगा और प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. आरुषि गुप्ता मौजूद रहीं।