फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डाॅक्टर और एमबीबीएस के छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

Tue, 13 Aug 2024 03:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कोलकता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से कैंडल मार्च निकालते डॉक
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घटना से आक्रोशित राजकीय मेडिकल काॅलेज के रेजिडेंट डाॅक्टर और एमबीबीएस के छात्रों ने सोमवार रात कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन


चार दिन पहले कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों और डॉक्टरों में गुस्सा है। मेडिकल के छात्र अर्चित कुमार का कहना है कि देश में डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं है। हम कठोर कानून बनाने, छात्रा के परिवार को इंसाफ और दोषियों को पकड़कर सख्त सजा की मांग करते हैं। कैंडल मार्च बरेली रोड से होते हुए सिंधी चौराहा फिर रामपुर रोड होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचा। प्रदर्शन में विपुल, निखिल यादव, आकाश हटवाल, अतुल कुमार, आदर्श अरोरा, अन्नपूर्णा रावत, शिवानी, मुस्कान, यशस्वी बमेठा, मानसी, समेठा तिवारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें