फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार के खाई में गिरने से डॉक्टर की मौत

Sat, 20 Apr 2024 06:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे कार के खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल (50) की मौत हो गई। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से मतदान करने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। गागर के पास कार के अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां सीएचसी के डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि डॉ. गौरव को एबुलेंस से हल्द्वानी बेस अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना के बाद रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें