फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मारपीट करने के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीरूमदारा। ग्राम थारी में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विगत वर्ष थारी निवासी करमजीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 अप्रैल 2025 को कंदला निवासी शमशेर सिंह, करन सिंह व जलालाबाद निवासी राणा सिंह उसके घर में जबरन घुस आए। इस दौरान उन्होंने गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लाठियों से पीटा। इस मामले में जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें