कालाढूंगी। सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन बैलपड़ाव में मंगलवार को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता डीएम ललित मोहन रयाल करेंगे। एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने बताया कि शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।