फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम को डीएम ने नामित किया सेक्टर में मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष सविन बंसल ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम लगाने, घोषित आपदा के बचाव एवं राहत कार्यो के सम्पादन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को इस अवधि मे महामारी बीमारी अधिनियम 1987 के तहत जिला मजिस्टेटों मे निहित अधिकार शक्तियों प्रदान की हैमजिस्ट्रेट बंसल ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर अथवा केन्द्र पर कानूनी शान्ति व्यवस्था बनाए रखने से सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने हेतु उत्तरदायी होंगे। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता पेयजल अमित कटारिया को स्टेजिंग एरिया स्पोटर्स स्टेडियम में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक अभियन्ता सिचाई अमित बंसल को शैल्टर हाउस स्पोर्टस स्टेडियम हल्द्वानी स्थित मुख्य भवन/स्पोटर्स हास्टल का सैक्टर मजिस्टेट,सहायक अभियन्ता लघु सिचाई आर,बी यादव को शैल्टर हाउस एमबी इन्टर कालेज, सहायक अभियन्ता अक्षय चैधरी को कोरेनटाइन केन्द्र सभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केन्द्र मोतीनगर एवं सहायक अभियन्ता लद्यु सिचाई एस.बी यादव को कोरेनटाइन केन्द्र प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला का सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। जिलाधिकारी बंसल ने नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे सौपे गये दायित्वों के अतिरिक्त दैनिक पंजिका में शेल्टर/कोरेनटाइन में रखे गये व्यक्तियों का विवरण नाम, पिता का नाम, निवास स्थान, मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर, आने व जाने का विवरण व्यक्तियों के हस्ताक्षर सहित अंकन करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिशासी अभियंता अशोक कटारिया के निंयत्रण एवं दिशा निर्देशन में सुचारू रूप से सभी व्यवस्थाएं को बनाये रखने के लिए उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें