नैनीताल में गांधी प्रतिमा के बराबर में सीएम की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम सविन बंसल व एसएसप?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मुख्यमंत्री के नैनीताल आगमन को देखते हुए डीएम सविन बंसल और एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने रविवार देर शाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने तल्लीताल डांठ पर झील संवर्धन कार्यों के लोकार्पण स्थल पर मंच एवं बैठने की व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचकर हिलांस के कैंटीन के शुभारंभ की वर्चुअल व्यवस्था और अस्पताल में नवाचार कार्यों का निरीक्षण भी किया। संवाद