रामनगर। रामनगर में सोमवार व मंगलवार दो दिन दीपावली का पर्व मनाया गया। बाजार समेत कुछ क्षेत्रों में सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को दीपावली का पर्व मनाया गया। रामनगर के मुख्य बाजार, रानीखेत रोड, कोसी रोड समेत कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को लक्ष्मी पूजा की गई। जबकि रामनगर के कानिया, ढिकुली, पीरूमदारा, भरतपुर आदि क्षेत्रों में मंगलवार को दीपावली का पर्व मनाया गया। दीपावली पर्व मनाने की इस दुविधा के चलते लोगों ने छोटी दीपावली नहीं मनाई।