लालकुआं। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान लालकुआं के अंबेडकर पार्क में सात अप्रैल से 11 अप्रैल तक पांच दिवसीय शिव कथा का आयोजन कर रहा है। समाजसेवी राजकुमार सेतिया ने बताया की कथा वाचन सुविख्यात कथा वाचिका सोमा भारती करेंगी। उन्होंने बताया कि सात से 10 अप्रैल तक नित्य सायं साढ़े तीन बजे से कथा आरंभ होगी। 11 अप्रैल को कथा का समय सुबह साढ़े नौ बजे से होगा। उसी दिन एक बजे के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।