फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Route Diversion: कल मतगणना के लिए डायवर्जन जारी, रामपुर रोड से आईटीआई तिराहा मार्ग जीरो जोन घोषित

Wed, 30 Jul 2025 02:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

त्रिस्तरीय पंचायत की मतगणना के लिए बृहस्पतिवार को शहर में यातायात डायवर्ट रहेगा। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से मतगणना खत्म होने तक लागू रहेगी। पुलिस की ओर से जारी रूट प्लान के तहत सरगम टेंपो स्टेंड से आईटीआई तिराहा मार्ग जीरो जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Haldwani route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत की मतगणना के लिए बृहस्पतिवार को शहर में यातायात डायवर्ट रहेगा। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से मतगणना खत्म होने तक लागू रहेगी। पुलिस की ओर से जारी रूट प्लान के तहत सरगम टेंपो स्टेंड से आईटीआई तिराहा मार्ग जीरो जोन घोषित किया गया है, यहां वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह टीपीनगर तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर, मुखानी, जेल रोड, धानमिल तिराहा से आईटीआई तिराहा की ओर और शहर क्षेत्र से रामपुर रोड की ओर से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

रामपुर रोड से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन टीपीनगर तिराहा से एफटीआई तिराहा से बरेली रोड होते हुए और आईटीआई तिराहा से कालाढूंगी रोड होकर गंतव्य को जाएंगे। सिंधी चौराहा से रामपुर रोड जाने वाले वाहन गांधी इंटर कॉलेज से होते हुए निकाले जा सकेंगे। गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर बस एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन मुखानी चौराहा व जेल रोड तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से एफटीआई तिराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

यहां होगी पार्किंग-

  • मतगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों व मीडिया कर्मियों के वाहन एचएन इंटर कॉलेज के मैदान में खड़े किए जाएंगे।
  • उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों के वाहन मेडिकल कॉलेज गेट से एफटीआई तिराहा वाली रोड पर बायीं ओर खड़े किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें