फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत ने गौलापार में कराया सैनिटेशन

विज्ञापन
गौलापार सुंदर पुर में किया जा रहा सैनिटेशन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे जिले में सैनिटेशन कराने और मास्क वितरण का काम शुरू किया है। अब तक नैनीताल जिले के कई इलाकों में सैनिटेशन कराया गया है। इसी क्रम में पिछले चार दिन से गौलापार इलाके में सैनिटेशन कराया जा रहा है। आज लगातार चौथे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने भाजपा युवा मोर्चा की मदद से ग्राम सभा सुंदरपुर, किशनपुर रैक्वाल के ग्राम प्रतापपुर पश्चिमी, पूर्वी और लखनपुर गांव में दवा का छिड़काव किया। सैनिटेशन कराने में युवा मोर्चा अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट, भुवन बिष्ट, महेन्द्र बिष्ट, सौरभ शर्मा, प्रकाश बिष्ट, यशपाल बिष्ट, हेम बिष्ट, लक्की मेहता, हरीश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें