फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीडीसी बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने से जनप्रतिनिधि भड़क उठे। ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम को पत्र भेजकर भविष्य में होने वाली बैठकों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से तय करने की मांग की। बैठक में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए पानी नहीं आने की शिकायत की। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर ग्रामीणों की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की बात कही। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कुंवर सिंह सामंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें