फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मोटाहल्दू में 60 बीघा जमीन को लोकर दो पक्षों के बीच विवाद

Sat, 20 Jan 2024 03:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। मोटाहल्दू के भवना सिंह नवाड़ में 60 बीघा जमीन में कब्जे को लेकर कोर्ट के स्टे के बावजूद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। काफी देर हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें शांत कराया। अब शनिवार को दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज लेकर हल्दूचौड़ चौकी बुलवाया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यहां कनाडा में रहने वाले प्रेम नाथ शर्मा और उनके पांच भाइयों की 10 एकड़ जमीन है, जिसे उन्होंने फसल बोने के लिए अपनी बहू अनीता शर्मा को दिया था। करीब 15 वर्ष पूर्व प्रेम नाथ ने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो आरोप है कि उनका बहू से विवाद हो गया। इसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट ने स्टे लगा दिया। शुक्रवार को कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर वहां जुताई करने पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए। इस पर हंगामा हो गया। मामला बढ़ने पर लालकुआं कोतवाली के एसएसआई हरेंद्र नेगी और हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें