फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी आईटीआई के छात्रों को छात्रवृत्ति के मामले में दायर याचिका का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने प्राइवेट आईटीआई के एससी-एसटी व ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति जारी करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि याचिका में यह साफ नहीं है कि कितने छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली या कितनों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार दलित मुस्लिम पिछड़ा वर्ग एकता संगठन समिति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि 2017 से 2019 तक प्राइवेट आईटीआई में एससी-एसटी व ओबीसी छात्रों को समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है जबकि भारत सरकार ने इन छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान बाध्यकारी किया है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें