प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने के लिए प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि कई छात्र-छात्राएं दाखिला नहीं ले पाए हैं, इसलिए समर्थ पोर्टल को खोलकर सभी को राहत दी जाए।
सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्र यतिन पांडे के नेतृत्व में महाविद्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने प्राचार्य कक्ष के आगे नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि कॉलेज के 800 से अधिक छात्र-छात्राएं फीस जमा नहीं कर पाए हैं। अगर फीस जमा नहीं हुई तो उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने प्रवेश के लिए 48 घंटे के भीतर समर्थ पोर्टल नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां ज्योति दानू, निश्चय, हर्षित भट्ट सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।